DSSSB PRT Syllabus 2025: DSSSB Primary Teacher Syllabus and New Exam Pattern 2026, DSSSB DOE Syllabus 2026, DSSSB MCD PRT Syllabus 2026, DSSSB NDMC PRT Syllabus 2026.
कभी न कभी हर टीचर बनने वाले ने सोचा होगा — “काश मुझे दिल्ली के किसी स्कूल में पढ़ाने का मौका मिले।”बस, DSSSB PRT परीक्षा वही रास्ता है। लेकिन ज़्यादातर लोग सीधा पढ़ाई शुरू कर देते हैं, बिना ये जाने कि असल में सिलेबस में है क्या। फिर बीच में थक जाते हैं या गलत दिशा में चले जाते हैं। इसलिए आज थोड़ा रुककर, आराम से समझते हैं कि DSSSB PRT 2026 का सिलेबस कहता क्या है और तैयारी कैसे करनी चाहिए।

DSSSB परीक्षा कैसी होती है?
- परीक्षा ऑनलाइन होती है।
- कुल 200 सवाल — और हर सवाल 1 नंबर का।
- समय दो घंटे।
- गलत जवाब पर 0.25 की कटौती।
दो हिस्से होते हैं —
- सामान्य विषय
- शिक्षण और बाल विकास से जुड़े सवाल
- Note: दूसरा वाला हिस्सा असली निर्णायक है।
DSSSB PRT Exam Pattern 2025
- समय: 2 घंटे
- निगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर
| भाग | विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|---|
| A | सामान्य जागरूकता | 20 | 20 |
| A | रीजनिंग | 20 | 20 |
| A | गणितीय क्षमता | 20 | 20 |
| A | हिंदी | 20 | 20 |
| A | अंग्रेज़ी | 20 | 20 |
| B | शिक्षण अभिरुचि व शिक्षाशास्त्र | 100 | 100 |
| कुल | 200 | 200 |
DSSSB PRT Syllabus 2025 Subject-wise
1. सामान्य जागरूकता (General Awareness)
- भारत का इतिहास, भूगोल और संविधान
- भारतीय अर्थव्यवस्था और समाज
- विज्ञान और पर्यावरण
- कला, संस्कृति और खेल
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समसामयिक घटनाएँ
- शिक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाएँ
2. तर्कशक्ति (Reasoning)
- समानता और भिन्नता
- श्रृंखला (Series)
- दिशा और दूरी
- कोडिंग-डिकोडिंग
- ब्लड रिलेशन
- सिलेागिज़्म (Syllogism)
- क्रम एवं रैंकिंग
- तर्क आधारित पहेलियाँ
3. गणित (Numerical Ability)
यहां वही बेसिक मैथ है जो स्कूल में थी — फर्क बस यह कि अब टाइम लिमिट है।
लाभ-हानि, प्रतिशत, समय-दूरी, औसत, ब्याज — ये सब टॉपिक हर साल आते हैं।
मुख्य टॉपिक:
- संख्या पद्धति (Number System)
- प्रतिशत, औसत, लाभ-हानि
- अनुपात और समानुपात
- समय, काम और दूरी
- ब्याज (साधारण और चक्रवृद्धि)
- ज्यामिति और क्षेत्रमिति
- डेटा इंटरप्रिटेशन
Note: NCERT की 6वीं से 8वीं कक्षा की किताबों से गणित के कॉन्सेप्ट दोहराइए।
4. हिंदी भाषा
यह सेक्शन scoring है।
यहाँ शब्दज्ञान, व्याकरण, और comprehension आता है।
“अशुद्ध वाक्य सुधार”, “मुहावरे”, “संधि-समास” — यही सब।
- पर्यायवाची, विलोम
- संधि, समास, मुहावरे
- अशुद्ध वाक्य संशोधन
- वाक्य निर्माण और पाठ बोध
- अनुच्छेद आधारित प्रश्न
5. अंग्रेज़ी भाषा
डरिए मत — यह आसान है।
Grammar और comprehension दोनों आते हैं।
Tense, preposition, article, synonym-antonym — वही जो स्कूल में था।
- Reading Comprehension
- Synonyms, Antonyms
- Grammar (Tense, Articles, Prepositions)
- Sentence Correction
- Idioms and Phrases
- Vocabulary
Also Check: HTET Level 2 Syllabus 2026,
6. शिक्षण अभिरुचि (Teaching Aptitude) और शिक्षाशास्त्र
अब असली हिस्सा यहीं से शुरू होता है।
यहाँ से 100 सवाल आते हैं और यहीं तय होता है कि आप “teacher material” हैं या नहीं।
- बाल विकास के सिद्धांत
- अधिगम और प्रेरणा (Learning & Motivation)
- शिक्षण विधियाँ
- शिक्षण अधिगम प्रक्रिया
- समावेशी शिक्षा (Inclusive Education)
- मूल्यांकन और मूल्यनिर्धारण
- शिक्षक की भूमिका और जिम्मेदारियाँ
- शिक्षा मनोविज्ञान
FAQ
Q. DSSSB PRT परीक्षा कितने अंकों की होती है?
Ans. 200 अंक की।
Q. निगेटिव मार्किंग है क्या?
Ans. हाँ, गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटता
Q. Pedagogy से कितने सवाल आते हैं?
Ans. पूरे 100 सवाल आते है।

1 thought on “DSSSB PRT Syllabus 2025, Latest Exam Pattern”